Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में कांवड़ियों की भीड़ पर फायरिंग:पति-पत्नी और 12 वर्षीय बच्ची को लगी गोली; MLA के हॉस्पिटल के पास 6 बदमाशों ने की वारदात

हिसार। मॉडल टाउन स्थित दयानंद कॉलोनी में शिव मंदिर के बाहर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने बुधवार रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर गोलियां चला दी। गोली लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार अपने तीन भानजों को कांवड़ लाने से पहले मिलने आए थे। घायलों को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोली लगने से सेक्टर- 13 निवासी गोविंद, पत्नी निशा और भतीजी गुनू (13) घायल है।

जहां से बदमाशों ने गोली चलाई। वहां के दुकानदार से जब बात की गई तो उसने बताया कि जिस समय गोली चला मंदिर के बाहर ढोल बज रहा था। दूसरी तरफ मुख्य मार्ग पर डीजे बज कर था। इसके अलाव पटाखे बज कर रहे थे। इनके शोर में गोली का कुछ पता नहीं चला। कुछ देर के बाद जब पुलिस जांच के लिए आए तो पता चला कि गोलियां चली है। मेरी दुकान के बाहर से तीन से चार खाली खोल बरामद हुए हैं।

सेक्टर- 13 में रहने वाले गौतम ने बताया कि उसका भाई गोविंद शहर की जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने बताया कि तीन भानजा सागर, सुमित और शुभम सावन महीने में कावड़ लेने के लिए जा रहे थे। जाने से पहले दयानंद कॉलोनी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना थी।

इसके लिए परिवार भानजों के साथ मंदिर आया था। रात करीब सवा नौ बजे भाई गोविंद उनकी पत्नी निशा और मेरी बेटी गुनू मंदिर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर युवक आए।

उन्होंने सुनील किराना दुकान के बाहर बाइक रोकी। वहीं से पूरे परिवार पर फायरिंग कर दी। गोविंद के कमर, निशा के हाथ में गोली और गुनू के सीने के पास छर्रे लगे। वहां पर अफरा-तफरी का मौाहल बन गया। मंदिर और आसपास शोर था इसलिए किसी को गोली का पता नहीं चला। पास में मौजूद परिवार के सदस्यों को बताया तो उन्होंने संभाला और उपचार के लिए जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे।

गौतम ने बताया कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। गोली चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। विकास कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार

Exit mobile version