करनाल के सेक्टर 13-14 में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुलेट बाइक सवार एक अन्य युवक पर गोलियां बरसाई हैं। उसकी हालात नाजुक है। पीड़ित के परिजनों ने बताया है कि एक माह पहले ही युवक को दिलेर कोटिया गैंग के लोगों ने फोन कर धमकी दी थी। उनका कहना है कि उसी गैंग के बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। युवक को 6 गोलियां लगी हैं।

पीड़ित युवक की पहचान कालरम गांव के सुमित पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। करनाल के चार चमन में ही सुमित का कोरियर का ऑफिस है। फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पुलिस और CIA की टीमें घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गईं।

फायरिंग के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पीड़ित युवक को राहगीरों की सहायता से करनाल के अमृत धारा अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है।

ऐसे में अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि युवक पर गोली किस कारण से चलाई गई है। बदमाश लूटपाट के इरादे से आए थे या फिर कोई पुरानी रंजिश थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!