रोहतक में एक व्यक्ति व उसके साथ द्वारा जींद बाय पास स्थित ऑफिस पर परमीत जो कि बैंक का DSA लिए हुए है के साथ गाली गलौज कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13.08.24 दिन मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे परमीत पुत्र राजवीर वासी किलोई नजदीक जींद बाईपास अपने ऑफिस bank of DSA पर बैठा हुआ था। अचानक उसके पास जॉनी उर्फ योगेश निवासी शास्त्री नगर कॉलोनी हिसार बाईपास अपने साथी सहित ऑफिस पर आया और गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जिसके बाद हमलावरों ने परमीत की गाड़ी kia carenes HR 12 AU 1866 पर पथराव किया एवं तोड़फोड़ की।
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों का 22.07.24 को रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद परमीत ने जोनी के खिलाफ थाना शहर में शिकायत दी थी। बाद में उनका आपस में राजीनामा भी हो गया था। लेकिन आज जोनी ने उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।

