पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में वेयर हाउस रोड पर एक यार्न फैक्टरी में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी अचानक आग में तब्दील हो गई और कुछ ही समय में आग इतनी विकराल हो गई कि फैक्टरी में सिर्फ आग और धुंए का काला गुबार दिखने लगा।

YouTube player

आग लगते ही फैक्टरी के भीतर काम कर रही लेबर तत्काल बाहर निकली और सूचना मालिक को दी। सूचना मिलते ही मालिक ने आगजनी की सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, दमकल की गाड़ियां समेत स्थानीय ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दमकल की एक के बाद एक करीब 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया।

जानकारी देते हुए जिंदल यार्न फैक्टरी के मालिक अमित जिंदल ने बताया कि आग सुबह करीब 10:30 बजे लगी है। फैक्टरी के एक हिस्से में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में भयंकर रूप ले लिया था। आगजनी में लाखों रुपए की इंपोर्टेंट मशीनें समेत लाखों रुपए का तैयार माल व लाखों रुपए का कच्चा माल जल गया है। आग में किसी तरह की कोई जानी हानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ियां भी समय से मौके पर पहुंच चुकी थीं।

सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाना पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आस पड़ोस की फैक्ट्रियों को खाली करने के निर्देश दिए। आनन-फानन में साथ लगती दो-दो फैक्ट्रियों से लेबरों को बाहर निकाला गया और साथ लगती एक फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर भी दमकल की गाड़ी को भीतर भेजकर पानी बरसाने का काम किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!