Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हैंडलूम शोरूम में लगी आग:शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा, लाखों रुपए सामान जलकर हुआ नष्ट

रोहतक शहर में शीला बाइपास स्थित एक हैंडलूम होम डैकोरेशन के शोरूम में आग लग गई। जिसके कारण शोरूम का लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से शोरूम में रखा सामान जल गया। वहीं होटल में मौजूद लोग बाहर निकले।

शोरूम में सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे शोरूम में रखा कपड़ा पूरी तरह से जल गया। वहीं शोरूम के ऊपरी मंजिल में एक होटल भी है। आगजनी का पता गलते ही होटल में रुके हुए लोग बाहर निकल आए। समय रहते बाहर निकालने के चलते सभी लोग सुरक्षित बचे गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

आगजनी की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कपड़ों के शोरूम और होटल में काफी नुकसान हो चुका था। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान कितना हुआ है इसकी कोई जानकारी भी नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Exit mobile version