Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में चार गत्ता फैक्ट्रियों में लगी आग मजदूरों ने छत से कूद कर बचाई जान, दो घायल, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कंट्रोल पाया

सोनीपत में जीटी रोड स्थित राई इंडस्ट्री एरिया में शुक्रवार सुबह – सुबह चार फैक्ट्रियों में आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इस दौरान दो मजदूरों को चोट भी आई है। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत और पानीपत से फायर ब्रिगेड पहुंची, फैक्ट्रियों में टीन शैड की वजह से आग बुझाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई।

बताया जा रहा है कि राई इंडस्ट्री एरिया में गत्ता और अन्य सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार अल सुबह आग लग गई थी जिससे मजदूरों में हड़कंप मच गया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता, आस पास की फैक्टरियाँ भी आग की चपेट में आ गयी और आग चार फैक्ट्रियों में फैल गई। कुछ मजदूरों ने जब उन्हें बचने का कोई रास्ता न दिखा तो छत से ही छलांग लगानी शुरू कर दी जिसके चलते दो मजदूर घायल होगये।

फैक्ट्रियों में आग की सूचना के बाद राई और कुंडली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची। इस बीच आग इतनी भड़क गई कि सोनीपत के विभिन्न इंडस्ट्री एरिया से व पानीपत तक से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग से फैक्ट्रियों में भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्रियों में लगी मशीनें भी पिघल गई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन फैक्ट्रियों में गत्ता और प्रिंटिंग आदि का काम होता था। यही कारण रहा कि आग इतनी जल्दी फैल गई और कंट्रोल में भी बड़ी मशक्कत के बाद आ पायी। लगातार चार घंटो तक 12 गाड़ियों द्वारा आग पर पानी बरसाए जाने के बाद कहीं जा के सुबह लगभग 4 बजे के आग पर कुछ काबू पाया जा सका। हालांकि इसके बाद भी इस पर पूरी तरह से काबू पाने में कुछ घंटे लगे।

आग लगने का कारण बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगजनी के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल जिन दो मजदूरों को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया था, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्रियों मे टीन के शैड की फजाह से आग तक पहुंचना ओर इस पर कंट्रोल करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version