अशोका कॉम्प्लेक्स में पहली मंजिल पर एक इंश्योरेंस कंपनी में ऑफिस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ऑफिस में रखा काफी रिकार्ड जल गया। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब साढ़े 9 बजे अशोका कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले कर्मचारी ने कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर धुंआ देखा तो बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्डों को सूचित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने दमकल विभाग काे सूचित किया। कॉम्प्लेक्स के आसपास के दरवाजे खिड़की खोले। इसके आसपास पानी व फायर सिलेंडरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद आफिस के अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया। बिल्डिंग में धुंआ होने के कारण अन्य आफिस में काम करने वाले कर्मचारी भी काफी देर तक कॉम्पलेक्स के बाहर खड़े रहे।

