Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत की धागा फैक्ट्री में आग लगी:नाइट ड्यूटी कर रहे 2 कर्मचारी जिंदा जले, 3 झुलसे; फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने लाशें ढूंढी

पानीपत जिले में बलाना गांव स्थित एक धागा फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में दो कर्मचारी जिंदा जल गए। तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाते हुए दमकल कर्मियों ने अंदर से कुल पांच कर्मचारियों को बचाया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां से दो को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।  एक कर्मचारी को इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों मृत कर्मचारियों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना इसराना उपमंडल के अंर्तगत गांव बलाना की है। जहां शिव फैब्रिक नाम की धागा फैक्ट्री है। ये फैक्ट्री करीब 20 साल से संचालित है। बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे यहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चंद सेकंड में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते फैक्ट्री में दो कर्मचारी जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान सुमित और तसमिल के रूप में हुई है। 

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। यहां पानीपत के पांच स्टेशनों समेत नजदीकी कस्बा गोहाना से भी गाड़ियां बुलवाई गई। दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां रात भर दौड़ती रही। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 5 बजे दमकल ने आग पर काबू पाया।

Exit mobile version