सिविल रोड निवासी गुलशन निझावन ने कहा कि उसका संजय नगर में प्लाईवुड एवं फर्नीचर का गोदाम है। उसे रविवार को सूचना मिली कि उसके गोदाम में आग लग गई। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे।आग लगी देख सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। आग अधिक होने के कारण लोहे के गार्डर व पत्थर से बनी छत भी गिर गई।
उसने कहा कि आग पर करीब 2 घंटे में काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। जिसके कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी थाना में शिकायत देते हुए अपने पड़ोसी पर आगजनी की साजिश का शक जताया। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द आगजनी के कारण का पता लगाया जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

