Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में LED टीवी फटने से घर में लगी आग; झुलसा व्यक्ति- इलाज के दौरान मौत

हरियाणा में गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट के चलते LED टीवी फटने से घर में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा पटौदी के गांव जाटौली में कल देर शाम को हुआ है। मृतक की पहचान सतबीर के नाम से हुई है। वार्ड नंबर-12 में स्थित मकान में सतबीर अपने उसके दो लड़कों के साथ रहता था। सतबीर को दो साल पहले लकवा हो गया था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय सतबीर का एक लड़का नौकरी पर गया था। जबकि दूसरा सतबीर को खाना खिलाकर बाहर दवाई लेने गया था। घर में सतबीर अकेला था। इसी दौरान LED टीवी फट गई। देखते ही देखते मकान में आग लग गई। आग में सतबीर बुरी तरह से झुलस गया। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाया। घायल सतबीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

Exit mobile version