रोहतक-23 मार्च।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द की अध्यक्षता में रोहतक में सुखपुरा चौक के पास कर्मचारी भवन में की गई जिसका संचालन राज्य महासचिव सुखदेव सिंह द्वारा किया गया। राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में सभी राज्य व जिला के पदाधिकारियों की सहमति से अति गम्भीर निर्णय लिए गए। राज्य प्रधान राजिंदर सिन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश में लंबे समय से कार्यरत पे-रोल,नियमित व कौशल निगम कर्मचारियों की लंबित माँगो की लगातार अनदेखी कर रही है जिस कारण से कर्मचारियों में भारी निराशा बनी हुई है सरकार और अग्निश्मन विभाग के अधिकारियों के इस कड़े रुख के विरोध में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है
उन्होंने बताया कि बीते 10 मार्च को महानिदेशक अग्निशमन पंचकूला के साथ माँग पत्र पर 3 घण्टे चली वार्ता पर लम्बी चर्चा की गई उसी वक्त महानिदेशक ने 17 मार्च तक मीटिंग की प्रोसिडिंग भी जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मीटिंग की प्रोसिडिंग भी जारी नही की गई जिससे फायर के कर्मचारियों मे भारी रोष है कर्मचारियों के इस रोष को देखते हुए प्रदेश भर के फायर बिग्रेड कर्मचारी 30 मार्च को फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व निकाय मंत्री विपुल गोयल के निवास का घेराव करेंगे,9 व 11 अप्रैल को सभी जिलों के मुख्य फायर स्टेशनों पर गेट मीटिंग कर फायर अफसरों के मार्फ़त मंत्री के नाम माँगो का ज्ञापन दिया जाएगा
उसके उपरांत 24 व 25 अप्रैल को सभी जिलों के मुख्य फायर स्टेशनों पर कार्मिक भूख हड़ताल की जाएगी यदि इसके बाद भी हरियाणा सरकार ने फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया।तो दोबारा से राज्य कमेटी की मीटिंग बुलाकर हड़ताल जैसा फैसला भी लिया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।कन्वेंशन में उक्त के अलावा राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार,उपमहासचिव देवेंद्र लोहान,उपप्रधान विजय शर्मा, राजीव खत्री,राज्य नेता सुनील कुंडू,राजेश खीचड़, शाहूंन खान,रमेश पहल, जसबीर सिंह,रणदीप सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
