Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रात को घर में भड़की आग, सोते परिवार में मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

रोहतक की तेज कॉलोनी में आधी रात के बाद करीब 2 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।

तेज कॉलोनी में मकान के अंदर परिवार अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। उनके साथ बुजुर्ग महिला भी थी। रात को करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके कारण घर में रखा सामान जलने लगा और पूरे घर में धूंआ भर गय। घर में सो रहे लोगों को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो आग का पता लगा।

पड़ोसियों ने बताया कि रात को कॉलोनी में मकान के अंदर से धूंआ निकल रहा था, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं, धूंए के कारण घर के अंदर मौजूद 4 बच्चे व बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग बाहर निकले। बच्चों को बाहर निकालने के दौरान व्यक्ति कुछ जगह से झुलस भी गया, लेकिन सभी हालत ठीक है और उन्हें पीजीआई में देर रात को भर्ती किया गया।


पड़ोसियों ने बताया कि रात को आग अचानक लगी थी। आशंका है कि कमरे के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण आसपास रखे सामान में आग लगी और आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर एक स्कूटी व बाइक भी खड़ी थी, जो जलकर राख हो गई। वहीं, घर की सारा सामान भी जल गया।

ओल्ड सब्जी मंडी थाना इंचार्ज सुशील ने बताया कि रात को तेज कॉलोनी में एक मकान के अंदर आग लगने की सूचना मिली। उस समय परिवार के लोग घर के अंदर ही थे, जो सुरक्षित बाहर निकल गए। उन्हें हल्की चोट लगी है, जिन्हें एम्बूलेंस के माध्यम से पीजीआई में ईलाज के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version