Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नारनौल के मोहिनी सिनेमा हॉल में आग: अंदर काम कर रहे लोग, संकरी गली से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में दिक्कत

हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के प्रतिष्ठान पुराने सिनेमा हॉल मोहिनी में आग लग गई। आग लगने के वक्त अंदर मजदूर मौजूद थे, जो हॉल के रिनोवेशन का काम कर रहे हैं। वहीं संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

नगर परिषद के सामने मोहिनी गली में पुराना मोहिनी सिनेमा बना हुआ है। यह सिनेमा काफी पुराना हो गया। जिसके कारण करीब 2 साल से यह बंद पड़ा है। अब इस सिनेमा में रिवोनेशन का काम चल रहा है।

इस सिनेमा हॉल को मल्टीप्लेक्स का रूप दिया जा रहा है। जिसके तहत अंदर फर्नीचर का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे इस सिनेमा हॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी।

सूचना मिलने के बाद करीब 11 बजे दमकल की 2 गाड़यां मौके पर पहुंची। मगर गली संकरी होने के कारण गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण एक गाड़ी नगर परिषद की ओर से और दूसरी गाड़ी को रेवाड़ी रोड की ओर से खड़ा किया गया।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पाइप बिछाया। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इससे दमकल कर्मियों को काफी समय भी लग गया। लोगों ने भी उनकी मदद की।

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि यहां पर रोजाना मजदूर काम करने के लिए आते हैं। हो सकता है आज भी काम करने के लिए कोई मजदूर आया हो, जो अंदर हो सकते हैं। इसके लिए उनको खोजने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version