Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में आग: आसमान तक काला धुआं, बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां

गुरुग्राम के सेक्टर 89 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरे गोदाम धुएं में घिर गए। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है, लेकिन आग की तीव्रता के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है।

आग इतनी तेजी से फैली कि चारों गोदाम पूरी तरह प्रभावित हो गए। इन गोदामों के मालिक अलग-अलग हैं, जिनमें यूपी निवासी जैद खान का गोदाम शामिल है। इसके अलावा जावेद, शाद, नौशाद, जुबेर, जाहिर, असगर खान और शमशेर खान इन गोदामों के संचालक हैं।

सभी गोदाम पुराने और नए फर्नीचर से भरे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, हालांकि सटीक कारण की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में समय लग सकता है क्योंकि फर्नीचर की लकड़ी और अन्य सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गोदामों में रखे लाखों रुपये मूल्य के फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। फायर विभाग के साथ पुलिस भी आग लगने के कारणों की गहन जांच में लगी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस ने सभी गोदाम मालिकों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

जिस गोदाम में आग लगी है, उसके बिल्कुल पास नायरा कंपनी का पेट्रोल और सीएनजी पंप स्थित है। आग के पंप तक फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने पंप को बंद करवा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर वहां एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई है, ताकि आग को पंप तक पहुंचने से रोका जा सके।

फायर ब्रिगेड अधिकारी विपिन ने बताया कि फर्नीचर गोदाम में वेल्डिंग स्पार्क के कारण भीषण आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में वेल्डिंग की जा रही थी, जिसकी चिंगारी से लकड़ी और अन्य सामग्री में आग फैल गई और चारों गोदाम पूरी तरह चपेट में आ गए।

Exit mobile version