Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पत्नी की मौत मामले में कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत 4 के खिलाफ FIR, दादा बोले- “दहेज का मामला नहीं, दोनों प्रेम से रहते थे”

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।

मुस्कान और शीलू की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी और नवंबर 2025 में ही मुस्कान ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं मुस्कान के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जिस वजह से परेशान होकर उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी।

मृतक मुस्कान के परिजनों ने शीलू समेत माता पिता व भाई के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वहीं सिल्लू पहलवान के दादा ने कहा कि दहेज के नही मामला,दोनों बच्चे प्रेम से रहते थे।

रोहतक: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की मौत के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। मुस्कान के पिता सुखबीर की शिकायत पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज मृत्यु सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में सुखबीर ने आरोप लगाया है कि शीलू के कई युवतियों से संबंध थे और उनकी बेटी को दहेज व अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR दर्ज होने के बाद मुस्कान के शव का पोस्टमॉर्टम PGIMS रोहतक में कराया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को उसके ससुराल बहु अकबरपुर गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसी बीच, मुस्कान की मौत के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में परिवार की महिलाएं उसके शव के पास दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मौजूद लोग दावा कर रहे हैं कि मुस्कान के शरीर पर चोट के निशान थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शीलू बल्हारा के रिश्तेदार विजयपाल ने बताया कि शनिवार को बहु अकबरपुर और फरमाणा गांव की पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि मुस्कान का अंतिम संस्कार बहु अकबरपुर गांव में किया जाएगा।
विजयपाल ने कहा कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। घटना से पहले घर में क्या हुआ था, इसकी सही जानकारी केवल मुस्कान या फिर शीलू और उसके परिवार को ही हो सकती है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने शीलू, उसके भाई और माता-पिता को पुलिस जांच में सहयोग करने और कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करने की बात कही है। सुसाइड के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पड़ोसियों ने बताया कि शीलू का परिवार गांव में सभ्य और मिलनसार माना जाता है। करीब नौ महीने पहले बेटे के जन्म पर परिवार ने गांव में बड़ा कार्यक्रम भी किया था। शादी के बाद से मुस्कान का भाई भी शीलू के घर पर ही रहता था, जिसका खर्च शीलू उठाता था। साले के इस्तेमाल के लिए एक गाड़ी भी दी हुई थी।

उन्होंने कभी शीलू के घर से झगड़े की आवाज नहीं सुनी। उनका कहना है कि सास-बहू के बीच सामान्य अनबन हो सकती है, लेकिन ऐसा कोई विवाद कभी सामने नहीं आया। इसलिए मुस्कान के आत्महत्या करने की वजह उन्हें समझ नहीं आ रही।

थाना बहुअकबरपुर के SHO जसबीर ने बताया कि मृतका मुस्कान के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर के बयान पर पति बहुअकबरपुर निवासी टिंकू उर्फ शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने (दहेज मृत्यु) बीएनएस 80 व साजिश में शामिल होने की धारा 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को बड़ा अपडेट सामने आया। मुस्कान के पिता सुखबीर की शिकायत पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज मृत्यु सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में सुखबीर ने आरोप लगाया है कि शीलू के कई युवतियों से संबंध थे और उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला दर्ज होने के बाद मुस्कान के शव का पोस्टमॉर्टम PGI में कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को उसके ससुराल बहु अकबरपुर गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। पति शीलू बल्हारा ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाते हुए मुखाग्नि दी।
इसी बीच, मुस्कान की मौत के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में परिवार की महिलाएं शव के पास दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि मुस्कान के शरीर पर चोट के निशान थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version