Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चुनावी ड्यूटी से गायब हुए 96 कर्मचारी व अधिकारीयों पर FIR के आदेश

 रोहतक में चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 96 कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरेगी। प्रशासन ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है। इन लोगों ने बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में ड्यूटी नहीं की। इन पर विभागीय कार्रवाई होगी।

इसके अलावा चुनाव में फरलो मारने वाले इन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए भी सिफारिश की गई है। जिसके लिए रोहतक के PGI पुलिस थाना में पत्र भी लिखा गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले ही चेतावनी दे दी गई थी, ताकि कोई भी कर्मचारी व अधिकारी चुनावी ड्यूटी में उपस्थित रहें।

SDM रोहतक एवं रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार ने चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के साथ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की। इस संबंध में पीजीआई पुलिस थाना के प्रभारी को पत्र लिखकर गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के साथ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी है। सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार करके DC व पुलिस को प्रेषित कर दी है।

पंचायती राज चुनाव के दूसरे फेज में रोहतक में पंचायत समिति सदस्य व BDC के लिए 67.6% मतदान हुआ है। जिले में कुल 4 लाख 51 हजार 957 मतदाता हैं। जिनमें से 3,05,581 लोगों ने वोट डाला।

Exit mobile version