Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कुत्ते के काटने पर FIR दर्ज:पानी लेकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, पहले भी कई लोगों को काट चुका

रोहतक के गांव निंदाना निवासी सोनिया ने महम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि वह मंगलवार को बूस्टर पर पानी भरने गई थी। उसके गांव के ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने पालतू कुत्ता पाल रखा है। यह कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। इसने महिला के दाहिने हाथ पर काट लिया।

जब वह पानी भरकर लौट रही थी तो उसने उसे काट लिया। क्योंकि कुत्ता खुला घूम रहा था। जिसके बाद मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम उसे लाखनमाजरा ले गई जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

इस बीच महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि कुत्ते का मालिक अपनी मर्जी से कुत्ते को बांधता है या खुला छोड़ देता है। जब उसका मन करता है, वह उसे लोगों को काटने के लिए खुला छोड़ देता है।

शिकायत में महिला ने कहा कि कुत्ते के मालिक को अपने पालतू कुत्ते को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version