Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में दिवाली गिफ्ट मांगने वाले होमगार्ड पर FIR: भाई-बहन की कार रुकवाकर जबरन लिया था फेस्टिव हैंपर, एक्सटॉर्शन का केस दर्ज

गुरुग्राम: साइबर हब के पास चेकिंग पॉइंट पर कार सवार भाई-बहन से दिवाली गिफ्ट मांगने और कथित तौर पर जबरन फेस्टिव हैंपर लेने वाले होमगार्ड जवान के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) की धाराओं में FIR दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया था। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति होमगार्ड जवान है।

वीडियो में वर्दी पहने जवान कार रुकवाकर चालक से दिवाली गिफ्ट मांगता दिखाई देता है। युवक के मना करने के बावजूद वह कार को आगे नहीं जाने देता। आखिरकार कार में बैठी उसकी बहन पिछली सीट से फेस्टिव हैंपर निकालकर जवान को देती है। इसके बाद ही कार को वहां से जाने दिया जाता है।

चेकिंग के दौरान कार रुकवाकर मांगा गिफ्ट

वायरल वीडियो के मुताबिक, साइबर हब के पास चेकिंग पॉइंट पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान होमगार्ड जवान ने भाई-बहन की कार रुकवाई। इसके बाद उसने ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को हैप्पी दिवाली कहकर गिफ्ट मांगा।

युवक ने बताया कि वह अपनी सगी बहन के साथ त्योहार पर घर जा रहा है और उसके पास देने के लिए कोई गिफ्ट नहीं है। इसके बावजूद जवान ने कथित तौर पर गिफ्ट देने के लिए दबाव बनाया।

मना करने पर भी नहीं जाने दी कार

वीडियो में भाई-बहन जवान को समझाते हुए दिखाई देते हैं। युवक अपनी स्थिति बताते हुए गिफ्ट देने में असमर्थता जताता है, लेकिन आरोप है कि जवान कार को आगे नहीं जाने देता। काफी देर तक बातचीत चलती रहती है, जिसके बाद कार में बैठी महिला को हस्तक्षेप करना पड़ता है।

बहन ने पिछली सीट से निकालकर दिया फेस्टिव हैंपर

आखिरकार युवक की बहन पिछली सीट पर रखा फेस्टिव हैंपर निकालकर होमगार्ड जवान को दे देती है। हैंपर मिलने के बाद जवान कार को जाने देता है। भाई-बहन ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यूजर्स ने वर्दी का इस्तेमाल कर गिफ्ट मांगने और वाहन चालक पर दबाव बनाने के आरोपों पर नाराजगी जताई। लोगों ने इसे पद के दुरुपयोग और वसूली का मामला बताया।

पुलिस ने की वीडियो की पुष्टि, एक्सटॉर्शन की FIR दर्ज

गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति नियमित पुलिस कर्मचारी नहीं, बल्कि होमगार्ड जवान है।

पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है

Exit mobile version