Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर चंडीगढ़ में FIR:PU के कॉन्सर्ट में बैन गाने गाए थे; इसी शो में स्टूडेंट की मौत हुई

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में शो के दौरान उन गानों को गाया, जो सरकार ने बैन किए हुए थे।

बता दें कि मासूम शर्मा का यह शो यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट की मौत से भी चर्चा में रहा था। इसमें सेंकेंड ईयर के स्टूडेंट आदित्य ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था।

गौरतलब है कि मासूम शर्मा हरियाणा में गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने वाले गानों को बैन करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हरियाणा सरकार ने इस नेचर के 30 से ज्यादा गानों को बैन किया है, जिनमें सबसे ज्यादा करीब 10 गाने मासूम शर्मा के हैं।

Exit mobile version