रोहतक में निकाय चुनाव वोटिंग के दौरान वार्ड 15 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की बहन से बदतमीजी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता पर FIR होने का मामला सामने सामने आया है। आपको बता दें पीड़िता डॉ सुमन खुराना ने बताया कि 2 मार्च 2025 उन्हें सूचना प्राप्त हो रही थी कि बीजेपी प्रत्याशी अनीता मिगलानी के समर्थन में फर्जी वोटिंग हो रही है जिसके बाद जब वे बूथ 181, 182 और 183 के पास पहुंची तो उन्होंने बूथ पर अंकुर नागपाल भाजपा कार्यकर्ता पर शक जाहिर किया और बूथ के पास से ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी उन्होंने बताया जिसके बाद अंकुर नागपाल बूथ के अंदर चला गया।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अंकुर नागपाल को बूथ से बाहर निकल दिया जिसके बाद बूथ से बाहर निकलते ही अंकुर नागपाल ने सुमन खुराना से बदतमीजी की गाली गलौज करने लगा तथा उनके पति और उनको जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी कंप्लेंट पुलिस अधिकारियों को की गई और मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे लेकिन तब तक अंकुर वहां से जा चूका था।
आपको बता दें आर्य नगर थाने में FIR दर्ज कराने के पश्चात् डॉ सुमन खुराना ने प्रशासन से न्याय व अंकुर नागपाल की गिरफ्तारी की मांग की है, आपको बता दें सुमन दिल्ली से चुनाव में अपने भाई कांग्रेस प्रत्याशी संजय खुराना की मदद करने के लिए अपने पति के साथ आई हुई है।

