Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर हरियाणा में FIR:यूट्यूबर को जमीन पर गिराकर थप्पड़ बरसाए, कपड़े उतरे; मजाक बनाने पर विवाद

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने साथियों के साथ यूट्यूबर से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए।

यूट्यूबर ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाना में केस दर्ज कर लिया है। इसमें धारा 147, 149, 323, 506 जोड़ी है।

विवाद कुछ दिन पहले मुंबई में हुए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के मैच के बाद हुए एक घटनाक्रम से शुरू हुआ। एल्विश यादव भी यहां एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ खेलते दिखे थे।

एल्विश यहां कॉमेडियन और बिग बॉस-17 विनर मुनव्वर फारूकी के साथ हैंगआउट करते भी नजर आए। हालांकि बाद में एल्विश ने इशारों-इशारों में मुनव्वर को दोगला बताया था। एल्विश यादव के इस वीडियो को यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो वायरल होते हुए एल्विश यादव तक पहुंच गया। यूट्यूबर ने एल्विश का मजाक बनाया तो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

Exit mobile version