Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फाइनेंसर को गोली मारी, हालत गंभीर: गली में टहलते समय हमला, कमर में लगी गोली

रोहतक। ओमैक्स सिटी में रविवार रात करीब आठ बजे झज्जर जिले के गांव डीघल के फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू (40) को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली कमर में लगकर निकल गई। घायल को खेड़ी साध के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी लवकेश उर्फ पप्पू फाइनेंस काम करते हैं। ओमैक्स सिटी में उनका मकान है। मकान में दूसरी व तीसरी मंजिल का निर्माण करवा रहे हैं। वह रात को टहल रहे थे।
अचानक उनकी पीठ में कुछ दर्द हुआ। साथ ही खून भी आने लगा। लवकेश ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि किसने गोली मारी है। न ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना पाकर अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय की टीम मौके पर पहुंची पर हमलावरों का पता नहीं चला।

डीघल के फाइनेंस रहे हैं बदमाशों के निशाने, हो चुकी हैं हत्याएं
दिसंबर 2024 में किलोई गांव में बरात में आए डीघल गांव के फाइनेंसर मनजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पीछे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का नाम सामने आया था। इतना ही नहीं डीघल में ही एक अन्य फाइनेंसर की अप्रैल 2026 में हत्या कर दी गई थी।
फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू की कमर में लगकर निकल गई। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी है यह पता लगा रहे हैं। तीन टीम दबिश दे रहे हैं। उम्मीद है जल्द आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे। -एसआई अश्वनी, प्रभारी थाना आईएमटी

Exit mobile version