Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Income Tax को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लागू किया ट्रिपल ‘आर’ फार्मूला,जानें आमजन की जेब पर क्या पड़ेगा असर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिकारियों से आईटीआर फाइलिंग (ITR Filing), रिफंड (IT Refund) को तेज़ करने और Taxpayers की शिकायतें दूर करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है. कर अधिकारियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि Indirect Tax का संग्रह Direct Tax से कम है. इससे Equity बढ़ी है। वित्त मंत्री ने आयकर विभाग के लिए तीन R” प्लान पर काम करने के लिए भी कहा।

निर्मला सीतारमण का कहना है कि कर का बोझ ऐसे लोगों पर डाला जा रहा है जो ज्यादा टैक्स दे सकते हैं। Daily Use की छोटी वस्तुओं पर कर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि फेसलेस असेसमेंट आने और Technology के इस्तेमाल से अधिकारियों का भय कम हुआ है और करदाताओं को भी लगने लगा है कि टैक्स बिना किसी झंझट के इकट्ठा किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कर अधिकारियों से ‘व्यवस्थित’ और बिना समय व्यर्थ करें जल्दी से रिटर्न का आकलन और उसे प्रक्रिया में लाने की बात कही।

थ्री आर का मतलब है Return, Refund And Redressal Of Grievance, यानी रिटर्न, रिफंड और रिड्रेशल ऑफ ग्रीवेंसेस या रिटर्न की त्वरित प्रक्रिया, त्वरित धनवापसी और शिकायत का निवारण। वित्त मंत्री ने कहा कि इस कदम से ग्राहकों का विश्वास और बढ़ेगा तथा वे टैक्स भरने को बोझ की तरह नहीं लेंगे। Refund जारी करने में विभाग के काम सरहाते हुए उन्होंने कहा कि रिफंड के ज्यादा कुशल निपटान से लोगों के बीच आईटी Department की छवि अच्छी बनेगी।

शिकायत सुलझाने के बारे में सीतारमण ने आयकर विभाग को कहा कि कठिन मामलों को अदालत में भेज दिया जाए. वित्तमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो CBDT को साल में एक हफ्ते के लिए ऐसे मामलों पर विचार करने के लिए बैठना होगा, ताकि लोगों को पता चले कि आप ऐसी चीजों के लिए प्रयासरत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से सभी योजनाओं में अनुसूचित जातियों (एससी) का Coverage बढ़ाने के लिए भी आवाहन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री ने आग्रह किया कि बैंकों से सभी बैकलॉग Vacancies को जल्द से जल्द और समयबद्ध रूप से भरा जाए।

Exit mobile version