Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

प्लेन क्रैश के बाद से 4 दिन से लापता फिल्ममेकर महेश जिरावाला, आखिरी लोकेशन हादसे के पास मिली

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के बाद कई लोग सदमे में हैं और अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अहमदाबाद के फिल्ममेकर महेश कलावड़िया उर्फ महेश जिरावाला पिछले चार दिनों से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी का संभावित संबंध उसी दिन हुए प्लेन क्रैश से जोड़ा जा रहा है, हालांकि वह विमान में सवार नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश जिरावाला ने गुरुवार दोपहर 1:14 बजे अपनी पत्नी हेतल से आखिरी बार फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मीटिंग खत्म हो गई है और वह अब घर लौट रहे हैं। इसके बाद से उनका फोन लगातार बंद आ रहा है और वे घर नहीं पहुंचे।

जब महेश जिरावाला घर नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पाया गया कि उनका मोबाइल फोन 1:40 बजे बंद हुआ और आखिरी लोकेशन उस जगह से केवल 700 मीटर दूर मिली, जहां एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था।

पुलिस को अभी तक महेश का फोन या स्कूटर भी नहीं मिला है। हादसे के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

परिवार को आशंका है कि कहीं महेश भी इस भयानक हादसे की चपेट में तो नहीं आ गए। इसी वजह से महेश के परिवार ने भी अपना डीएनए सैंपल पुलिस को सौंपा है ताकि यदि कोई मिलान होता है, तो स्थिति साफ हो सके। इस समय हादसे में मारे गए लोगों की डीएनए जांच भी जारी है। महेश की पत्नी का कहना है कि महेश क्रैश वाली जगह से होकर कभी घर नहीं आते थे, ऐसे में वह और परिवार बहुत चिंतित हैं। अब सभी को पुलिस जांच और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है।

यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की गुमशुदगी का है, बल्कि यह भी दिखाता है कि इस भयानक हादसे का असर सिर्फ विमान में सवार लोगों पर ही नहीं, बल्कि आसपास के आम नागरिकों पर भी पड़ा है।

यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की गुमशुदगी का है, बल्कि यह भी दिखाता है कि इस भयानक हादसे का असर सिर्फ विमान में सवार लोगों पर ही नहीं, बल्कि आसपास के आम नागरिकों पर भी पड़ा है।

Exit mobile version