रोहतक, 21 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि यदि प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी फसल को नुकसान होता है, तो वे अपनी शिकायत निर्धारित समयावधि में अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हरियाणा सरकार द्वारा प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में राहत मिल सके।
सचिन गुप्ता ने बताया कि फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज कराना अनिवार्य है। इसके लिए किसान ‘कृषि रक्षक’ मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं, वहीं टोल फ्री नंबर 14447 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि शीघ्र सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जा सके। साथ ही उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि किसानों का प्रीमियम कटने के बाद उसे निर्धारित समय में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि दावों के निपटान में किसी प्रकार की देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!