बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव मकसुदनपर भदैया हाल रोहतक के कच्चा बेरी रोड पर किरायदार दलीप साहनी ने सिटी थाना में शिकायत दी। उसका छोटा भाई राजेश साहनी भी उसके पास ही रहता है और दोनों मजदूरी करते हैं। 30 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई राजेश कच्चा बेरी रोड स्थित दुकान पर बिड़ी लेने गया हुआ था। जहां पर उसके भाई राजेश साहनी की पास में काम करने वाले चंदन पासवाल के साथ बीड़ी को लेकर झगड़ा हो गया।

चंदन पासवान ने अपने भाई साजन, राजन व अन्य 4-5 साथियों को बुला लिया। जिन्होंने राजेश साहनी पर लाठी-डंडों व लोहे के सरिए से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके भाई राजेश के सिर, कान, मुंह व शरीर पर काफी चोट मारी। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। राजेश साहनी को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
