Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 परिवारों में झगड़ा, गोलियां चली:पड़ोसी का आरोप- पार्षद और उसके गैंगस्टर भाई ने पीटा, पथराव किया, कई घायल, गाड़ियां डैमेज

गुरुग्राम में 2 परिवारों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि निवर्तमान पार्षद ने गैंगस्टर भाई के साथ पड़ोसी परिवार पर लाठी-डंडों के साथ हमला किया। इस दौरान उन्होंने गोलियां भी चलाई। घटना में 4 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि 4 गाड़ियां डैमेज हुईं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में धनवापुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। धनवापुर गांव के दो परिवारों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू हो गया। घायल लोगों के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले निवर्तमान पार्षद नवीन दहिया ने अपने गैंगस्टर भाई सहित बदमाशों के साथ दिनेश दहिया के घर पर अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। जब रोकने का प्रयास किया तो घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से पीटा।

इस दौरान कई फायर भी किए गए। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी भी शख्स को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद किए हैं। घायल दिनेश के बेटे हिमांशु ने कहा कि हमला करने वाले लोग 15 से 20 लोग थे। करीब 40 से 50 फायर हुए हैं। उसके पिता और चाचा को चोटें आई हैं।

गांव में 2 दर्जन से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किए गए। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सुनील दहिया उर्फ तोता दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह तोता गैंग का सरगना है। नवीन दहिया ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है।

Exit mobile version