दिल्ली में आईटीओ के पास रिंग रोड पर शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक कंटेनर ऑटो रिक्शा पर गिर गया और इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ही दम तोड़ने वाले सभी लोग एक ऑटो में सवार थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाशों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आईटीओ के पास रिंग रोड पर शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक कंटेनर ऑटो रिक्शा पर गिर गया और इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ही दम तोड़ने वाले सभी लोग एक ऑटो में सवार थे। हादसे में मारे गए ऑटो ड्राइवर और सवार चारों लोगों में दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस हादसे के बाद फरार कंटेनर ड्राइवर की तलाश में भी जुट गई है। कंटेनर से बरामद कागजात के जरिए ड्राइवर और कंटेनर मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एचआर 55 आर 6816 नंबर का बड़ा ट्रक ट्रॉला कंटेनर 35 टन सामान को उतार रहा था। इसी बीच में वह डीएल1आर4253 नंबर के ऑटो पर पलट गया। हादसे के शिकार वाहनों से चार लोगों के शव निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजे गए। मौके से बरामद दस्तावेजों से ऑटो ड्राइवर की पहचान शास्त्री पार्क के सुरेंद्र कुमार यादव के तौर पर की गई। दूसरा मृतक उसी का भतीजा जयकिशोर था। बाकी दो लोगों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में कंटेनर के मालिक जितेंद्र ने बताया कि ट्रक पर चावल लोड था और वह सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो जा रहा था। कंटेनर का ड्राइवर और हेल्पर फिलहाल फरार है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!