Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग , कई जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बहादुरगढ़ में कीटनाशक बनाने वाली एक दवा कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई और पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की छत भी नीचे गिर गई। आग लगने के कई घंटे बाद तक आग की लपटें निकलती रही और आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। आग पर काबू पाने के लिए बहादुरगढ़ के साथ ही झज्जर और दिल्ली से पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। आग लगने के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार कीटनाशक दवाईयां बनाने वाली गणपति धाम स्थित फैक्ट्री नंबर 75 में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री के बाहर खड़ी एक बस भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक को भी दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version