Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अशोका चौक पर होटल में रात लगी भयंकर आग: 20 लोग हादसे में बाल-बाल बचे

करवा चौथ के दिन रात 8 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से उठी एक चिंगारी से अशोका चौक पर बना दो भाई परांठे वाला होटल आग में खाक हो गया। जब आग लगी उस समय होटल में कई फैमिली डिनर के लिए पहुंची हुई थी। करीब 20 लोग अलग-अलग टेबल पर खाना खा रहे थे। हादसे की पहली चिंगारी होटल के एंट्री गेट के पास ही बने काउंटर के पास उठी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और अंदर मौजूद लोग आग की लपटों में फंस गए।
अशोका चौक पर मौजूद पुलिस कर्मी व लोग पानी की बाल्टी लाकर आग को बुझाने लगे।इसी बीच वो अंदर फंसे लोगों को दिलासा देते रहे कि हौसला रखें, वो उन्हें हर हाल में बचा लेंगे।

आग लगने के कुछ देर में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जब आग की लपटों पर पानी डाला गया तो होटल पूरी तरह से धुंए से भर गया। लोग इतने घबराये हुए थे कि वो होटल से बाहर आने के बाद लोगों को शुक्रिया ही कह पाए।

दो भाई पराठा के होटल संचालक सचिन के अनुसार करीब 8 बजे शार्ट सर्किट के कारण होटल के एंट्री गेट पर बाहर की ओर लगे फ्लैक्स बोर्ड में आग लग गई थी। चिंगारी बाहर से गुजर रही तारों के कारण उठी थी। इसके बाद होटल में रखे अन्य सामान ने आग पकड़ लगी।

सचिन के अनुसार हादसे में उन्हें करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने भी पीड़ित होटल संचालक से बात की और नुकसान का जायजा लिया।

Exit mobile version