Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर किसानों के टेंट में लगी भीषण आग: बाइक और सामान जलकर राख ,किसानों ने आगजनी को शरारती तत्व की साजिश बताया

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह किसानों के एक टेंट में आग लग गई। हालांकि इसमें जनहानि नही हुई, लेकिन टेंट में खड़ी एक बाइक और सामान जलकर राख हो गया। टेंट में सो रहे व्यक्ति समय रहते बाहर निकल गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 4 बजे के बाद टीडीआई मॉल के सामने लगे किसानों के एक टेंट से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। इससे आसपास लगे टेंट में भी अफरा तफरी मच गई। जिस टेंट में आग लगी थी, वह कुरुक्षेत्र के अथीरा गांव के किसानों का है। इसमें 3 लोग सो रहे थे, जो शोर शराबा सुन कर बाहर आ गए। एक पंखा, एक कूलर, एक मोटरसाइकिल जल गए। वहीं लोगों ने पानी से आग पर काबू पाया।

किसानों ने आगजनी को शरारती तत्व की साजिश बताया है। कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन स्थल पर पहले भी आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 5 घटनाएं तो इसी साल हो चुकी हैं।

Exit mobile version