Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बाड़मेर में बस और टैंकर के बीच भीषण टक्कर: दोनों वाहनों में लगी आग, जिन्दा जलकर कई लोगो की मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में बुधवार को आज सुबह10.30 बजे बस और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई।आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। आग में 8 लोग जिंदा जल गए। हादसे में मरने वालो की संख्या बढ़ भी सकती हैं। हादसे में बस और ट्रेलर दोनो वाहनों के कुल 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को बालोतरा के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

बस में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 20-25 सवारियां बैठी थीं। हाईवे पर ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया। इससे बस ने तुरंत ही आग पकड़ ली। बस से 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले जाया गया है। आग इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए तीनों दमकलों ने दो-दो फेरे किए। घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और प्रशासन को राहत बचाव में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा मौके पर पहुंच गए, तो एसपी दीपक भार्गव और जिला कलेक्टर लोकबंधु भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, पचपदरा MLA मदन प्रजापत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Exit mobile version