Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में 2 कारों की टक्कर भीषण टक्कर: एक की मौत; एक गंभीर

हिसार में बालसमंद गांव के पास भादरा रोड पर आमने-सामने टकराई दो कारों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति 45 वर्षीय साबिर अली राजस्थान के अजीतपुरा का रहने वाला था। वह अपनी तीन साल की भतीजी इशरत बानो के आंखों का ऑपरेशन करवाने के लिए उसे हिसार लेकर आ रहा था।हादसा शनिवार को हुआ। सदर थाना पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अजीतपुरा निवासी इमरान से मिली जानकारी के अनुसार कि वह अपनी बेटी इसरत बानो के आंखों के इलाज के लिए शनिवार को कार से हिसार आ रहे थे। उनके गांव का ही रुस्तम कार चला रहा था और उसका भाई साबिर अली आगे सीट पर बैठा था। पीछे की सीट पर वह खुद, उसकी बेटी इसरत बानो, इकबाल व मुमताज बैठे हुए थे।

जब वह बालसमंद गांव के पास पहुंचे तो रोड पर एक ट्रक को क्रॉस करने लगे। तभी सामने से तेज गति से आई एक ब्रेजा कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई साबिर अली व इशरत को गंभीर चोट लगी। दोनों घायलों को हिसार में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर साबिर अली की मौत हो गई, जबकि इशरत की सिर की हड्‌डी टूट गई है।

इमरान के अनुसार टकराने वाली कार के लोग फरीदाबाद से आए थे और राजस्थान के चनान गांव जा रहे थे। हादसे के समय कार को चला रहा युवक मौके से भाग गया, जबकि कार सवार महिला बिमला को वह अपने साथ एंबुलेंस में हिसार लेकर आए थे।

Exit mobile version