Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में सरकारी अस्पताल के डस्टबिन में भ्रूण:4 माह का, हाथ-पैर भी बने हुए; पानी पीने आए लोगों ने पड़ा देखा

पानीपत में एक बार फिर ममता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। मामला पानीपत में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड का है, जहां पर डस्टबिन में मंगलवार सुबह एक भ्रूण पड़ा मिला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मरीज के साथ आए परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करने के बाद भ्रूण को वहां से उठाया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे  हॉस्पिटल प्रशासन को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले। जिन्होंने बताया कि उनका एक मरीज भर्ती है। सुबह वे डस्टबीन के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने आए थे। उस समय देखा कि डस्टबिन में एक बच्चे जैसा भ्रूण पड़ा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार भ्रूण करीब 4 माह का था। उसके हाथ-पैर भी बने हुए थे। अस्पताल कर्मियों ने भ्रूण को डस्टबीन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक पट्टी में लपेट कर शवगृह में रखवाया।

वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version