हरियाणा के रेवाड़ी शहर से सटे पदैयावास में एक खाली प्लॉट से भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण को कुत्तों ने नोचा हुआ था। बच्चे खेलने के लिए गए तो उनकी नजर पड़ गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर से सटे पदैयावास शांति नगर निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसने मेन रोड पर परचून की दुकान की हुई है। उसके पास में ही एक खाली प्लॉट है। जहां अक्सर बच्चे खेलने चले जाते हैं। कुछ बच्चों ने उन्हें आकर बताया कि खाली प्लॉट में कोई बच्चा पड़ा हुआ है। इसके बाद वे आसपास के लोगों के साथ खाली प्लॉट में पहुंचे तो वहां भ्रूण पड़ा हुआ था।

धर्मबीर के मुताबिक, भ्रूण को कुत्तों ने नोचा हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया तथा अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस आसपास के इलाके में रहने वाली उन गर्भवती महिलाओं का भी डाटा जुटा रही, जिनकी हाल में डिलीवरी होने वाली थी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से भी डाटा जुटाया जाएगा, जिससे इस तरह का घिनौना काम करने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!