Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मिला भ्रूण:सुबह लोग घूमने गए तो पता लगा, डिलीवरी के बाद खाली जगह में फेंका, मां की तलाश में पुलिस

रोहतक के गांव बैंसी में एक भ्रूण पड़ा हुआ मिला है। जब बुधवार सुबह लोग घूमने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि रोड से करीब 100 मीटर दूर यह भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसे देखकर लग रहा है कि महिला ने भ्रूण को यहां फेंक दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार भ्रूण की उम्र करीब 4-5 माह लग रही है। वहीं आसपास में खून बिखरा हुआ है। जिसे देखकर लग रहा है कि यहां पर ही महिला ने भ्रूण की डिलीवरी की है। इसके बाद महिला यहां पर ही भ्रूण फेंककर चली गई। मृत भ्रूण गांव बैंसी में ईदगाह के पास मिला है। जो रोड से करीब 100 मीटर दूर खाली जगह में पड़ा हुआ था।

गांव बैंसी के सरपंच अमन ने बताया कि उनके गांव में भ्रूण पड़ा होने की सूचना पर वे भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं गांव वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि रात को किसी महिला के चिल्लाने की आवाज भी आ रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने भ्रूण की डिलीवरी भी यहां पर ही हुई है। वहीं मौके के हालात भी ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं। हालांकि महिला गांव की नहीं लग रही। अगर गांव की होती तो उसका पता लग जाता।

थाना लाखनमाजरा के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि गांव बैंसी में भ्रूण मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार उसकी उम्र 4-5 महीने है। पुलिस भ्रूण को यहां फेंकने वाले व इसकी मां की तलाश करने में जुटी है। वहीं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Exit mobile version