रोहतक और झज्जर के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक घर से भ्रूण लिंग जांच गिरोह को काबू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य सामान जब्त करते हुए पुलिस को सौंप दिया। यूपी पुलिस ने गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि झज्जर का एक दलाल रविंद्र गर्भवती महिलाओं को ले जाकर यूपी में फर्जी डॉक्टर देवेंद्र से अल्ट्रासाउंड करवाता था। स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में सूचना मिली तो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रणजीत, दीपक शर्मा, जोगेंद्र और झज्जर के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप व विनोद की टीम बनाई गई।
डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि दलाल रविंद्र के पास सक डिकॉय को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भेजा गया। आरोपी रविंद्र ने भ्रूण लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने के 35 हजार रुपए की मांग की। सौदा तय होने के बाद आरोपी रविंद्र ने डिकॉय को बहालगढ़ सोनीपत बुलाया, जहां तक डिकॉय को आरोपी विपिन लेकर गया।
डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि सोनीपत के बहालगढ़ से आरोपी रविंद्र डिकॉय का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए KMP के रास्ते गजरौला किंग ढाबा नजदीक खुगोली उत्तर प्रदेश पहुंचा और आरोपी डॉ. देवेंद्र से बात की। इसके बाद एक लड़का बाइक लेकर आया और वहां से एक गांव में घर के अंदर लेकर गया, जहां अल्ट्रासाउंड करना था।
डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने की तैयारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए घर से 3 लोगों को काबू किया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन और डिकॉय से लिए गए 35 हजार रुपए भी बरामद किए। मौके पर अमरोहा पुलिस भी पहुंची, जिसने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया
