Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नवंबर माह में त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने लिया त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने निर्णय

नवंबर माह में दीपावली, भाई दूज व छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 23 अक्टूबर 2021 से पहली बार रवाना होगी।

इस त्यौहार स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में केवल तीन दिन ही चलाया जाएगा। नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 01664 शनिवार, मंगलवार व गुरुवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन 5:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से 24 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार, बुधवार व शुक्रवार को यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। पटना से छूटने का समय रात को 10:30 बजे है। अगले दिन अपराह्न 3:15 मिनट पर यह नई दिल्ली पहुंचेगी।

सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली से रवाना होने के बाद यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल आकर रुकेगी। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी।

Exit mobile version