Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

त्यौहार हमारे सामाजिक जुड़ाव का माध्यम है ,रिश्तों को सदैव महत्व देना ही भारतीय संस्कृति : नीलम बत्रा

रोहतक 25 जुलाई ! विधायक भारत भूषण बत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम बत्रा का कहना है कि त्योहार हमारे सामाजिक रिश्तों को मजबूत करते हैं, इन्हें सामाजिक जुड़ाव का माध्यम भी कहा जा सकता है। भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि सुखद जीवन के लिए रिश्तो को सदैव महत्व देना चाहिए।
वे आज इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज हमें त्योहारों के नाम पर केवल चित्र या चलचित्र दिख सकता है, इन त्योहारों की वास्तविक खूबसूरती परिवारों के साथ मिलने जुलने में है। श्रीमती बत्रा ने कहा एक दूसरे की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जो सुखद अनुभूति देता है, उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। श्रीमति बत्रा ने कहा कि गूगल पर हम केवल शब्दों को सर्च कर सकते हैं ,भावनाओं को महसूस करने के लिए एक दूसरे के साथ मिलना जुलना होगा, यही रिश्तो की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने हमारे त्यौहारों को हमारी मान्यताओं को इस तरह से रचा है की हर रिश्ता एक दूसरे से सम्मान पाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सामाजिक मान्यताएं एवं संस्कार भावी पीढ़ी के साथ निरंतर सांझा करने होंगे ताकि वे लगाव और सम्मान को समझे ।
स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती कमलेश मलिक ने सभी सदस्यों का तीज उत्सव पर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। क्लब ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत इस त्यौहार को भी यादगार बनाने के लिए छात्रों को स्पोर्ट्स शूज और टी शर्ट देने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर समाजसेवी पूनम विज द्वारा सरतार स्कूल के छात्रों को स्पोर्ट्स शूज और टि शर्ट वितरित की गई। श्रीमती मलिक ने कहा कि समाज सेवा ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है ,हम सबका संकल्प है , और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर वे सभी रोहतक में सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रीमती नीलम बत्रा एव समाजसेवी श्रीमती पूनम विज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती कमल विज तीज क्वीन चुनी गई!
इस अवसर पर श्रीमती नीलम बत्रा द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए समाजसेवी श्रीमती पूनम विज को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की डॉक्टर सोनिया मलिक,डॉक्टर किरण , श्रीमती अंजू , श्रीमती पूनम गुप्ता ,श्रीमती शकुंतला मेहता , श्रीमती विजय बल्हारा , श्रीमती मृदुला जैन ,श्रीमती उमा शर्मा ,सुमन ,पुष्पा चावला ,श्रीमती कमल विज, श्रीमती अंजू वाधवा प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Exit mobile version