Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महिला टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ किया गंदा काम, अच्छे नंबर का लालच दिया और फिर….

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला शिक्षिका ने स्कूल के नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अध्यापिका नाबालिग छात्र को होटलों में ले जाती थी और अपनी हवस की प्यास बुझाती थी। छात्र के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
 

छात्र के यौन शोषण मामले में महिला अध्यापिका गिरफ्तार हो चुकी है। गुरुग्राम के निजी स्कूल की अध्यापिका पर आरोप है कि वह रेवाड़ी निवासी छात्र को कक्षा का कार्य कराने के बहाने घर बुलाकर उसका यौन शोषण करती थी। वह छात्र को अच्छे नंबर देने का लालच देकर उसका यौन शोेषण करती थी। अध्यापिका ने छात्र का कई बार होटल में ले जाकर भी यौन शोषण किया है। सबूत के तौर पर छात्र के पिता ने पुलिस को कई वीडियो दिए हैं।

मार्च में थाने में दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा था कि उनका नाबालिग बेटा गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने कक्षा की एक अध्यापिका पर बेटे का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।मामले की जानाकरी छात्र के पिता को बाद में हुई। इसके बाद पिता ने 3 मार्च को पुलिस के पास शिकायत दी। शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस को कई वीडियो भी सौंपे। ये वीडियो खुद छात्र ने बनाए थे, जिनमें अध्यापिका उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती नजर आ रही है। मामले की जांच कर पुलिस ने 13 मार्च को केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है।
 

    अध्यापिका शादीशुदा है और उसकी उम्र 35 साल है। इसलिए घर पर पकड़े जाने के डर से छात्र को होटलों में ले जाने लगी। जून 2024 में अध्यापिका छात्र को रेवाड़ी के एक होटल में ले गई, जहां उसने फिर से छात्र का यौन शोषण किया। अगस्त और सितंबर में अध्यापिका उस छात्र को एक होटल में ले गई, जहां उसने छात्र के साथ संबंध बनाए।  

Exit mobile version