Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महिला प्रोफेसर ने अपने स्टूडेंट से कर ली शादी, क्लासरूम में ही दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग

सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर की शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। क्योंकि इस प्रोफेसर का दूल्हा कोई और नहीं बल्कि उनका ही स्टूडेंट है। हैरानी तो इस बात की है कि इन्होंने क्लासरूम को ही शादी का मंडप बना डाला, जहां दोनों ने एक दूसरे को माला पहचाई। इन अनोखी शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।

यह मामला है पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का, जहां महिला प्रोफेसर ने प्रथम वर्ष के छात्र से शादी रचा ली। वायरल हो रहे वीडियो में ‘एप्लाइड साइकोलॉजी’ विभाग की प महिला प्रोफेस लाल बनारसी साड़ी पहनकर और हाथों में रजनीगंधा और गुलाब के फूलों की माला लिए कक्षा में आईं। उनके साथ एक प्रथम वर्ष का छात्र भी था। क्लास के बीचों-बीच, छात्र ने प्रोफेसर की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई।


इस दौरान छात्र के कंधे पर एक शॉल थी, जिसका एक सिरा प्रोफेसर की साड़ी के पल्लू से बंधा था। वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर के खिलाफ तीन सदस्य जांच कमेटी बनाकर उन्हें फोर्स लीव पर भेज दिया है। हालांकि  प्रोफेसर का कहना है कि यह एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था। पायल बनर्जी ने अपनी सफाई में कहा कि कक्षा के अंदर एक फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ उनकी ‘शादी का साइकोड्रामा’ चल रहा था। अन्य फैकल्टी मेंबर्स को इसके बारे में पता था और उन्होंने प्रोग्राम के लिए सहमति दी थी। प्रोफेसर का कहना है कि जानबूझकर उनकी छवि खराब की गई।

Exit mobile version