Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:नारकोटिक्स ब्यूरो ने छापा मारकर डेढ़ किलो चरस बरामद की; बाजार में 5 लाख रुपए कीमत

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने रोहतक में छापे मारकर एक महिला को रोहतक सिटी थाना एरिया से लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी रेखा उर्फ सुमन के रूप में हुई है।

आरोपी की मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। इस चरस की बाजार में कीमत करीब 5 लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ रोहतक सिटी थाने में केस दर्ज हुआ है।

HSNCB भिवानी यूनिट प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी। अन्य सप्लायर्स और सप्लाई के बारे पता कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version