Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI में महिला डॉक्टर का आईपैड चोरी:मरीजों को देखने के लिए गई, वापस आने पर नर्स चेंजिंग रूम में नहीं मिला

रोहतक स्थित पीजीआईएमएस की डॉक्टर वैशाली ने पीजीआईएमएस पुलिस थाने में आईपैड चोरी होने की शिकायत दी। जब वह मरीजों को देखने गई तो उनकी आईपैड चोरी हुआ है। शिकायत में बताया कि वे पीजीआई के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आईपैड खरीदा था। 14 दिसंबर की शाम को पांच-छह बजे के बीच वार्ड नंबर 11 के नर्सेज चेंजिंग रूम से उसका आईपैड चोरी हो गया।

उन्होंने बताया कि जब वह वार्ड नंबर 10 में मरीजों को देखने के लिए गई हुई थी तो पीछे किसी ने उनका आईपैड चोरी कर है। जब वापस आकर देखा तो वहां पर नहीं मिला। इसके बाद अपने स्तर पर तलाश करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version