हरियाणा के सोनीपत में फाइनेंसरों से तंग आकर व्यापारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले व्यापारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा- फाइनेंसर उसे बीवी बच्चों को उठा लेने की धमकी दे रहे थे। मैं ये जिल्लत भरी जिंदगी और नहीं जी सकता।
घटना के बाद व्यापारी भड़क गए और फाइनेंसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मृतक दुकानदार की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। वह सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में ट्रेडिंग की दुकान चलाता था।

