वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इन दो शक्तिशाली भूकंप से देश में भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है। खासतौर से राजधानी काराकस के आसपास बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस भूकंप में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा है कि बचाव के दौरान जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालना अभी प्राथमिकता है। उन्होंने पूरे देश से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे आगे आएं और बचाव में मदद करें। राष्ट्रपति डेल्सी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मदद का ऑफर देने के लिए धन्यवाद कहा है।
वेनेजुएला में 2 विनाशकारी भूकंप के बाद कम से कम 20 और झटके आए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इन भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित देश का उत्तरी तटीय इलाका है। इस बीच भूकंप की वजह से अंतरिम राष्ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है। स्कूलों की कक्षाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एयरपोर्ट को भी बंद किया गया है।
वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि देश में आए दो भीषण भूकंपों में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। राष्ट्रपति के अनुसार, करीब 700 लोग घायल हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों को आशंका है कि राहत एवं बचाव कार्य आगे बढ़ने के साथ मृतकों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।
अमेरिका ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित वेनेजुएला के लिए खोज एवं बचाव दल के साथ मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री जर्मी लेविन ने कहा कि एक विशेष आपदा राहत टीम और आपातकालीन टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संकट की घड़ी में वेनेजुएला की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिका ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित वेनेजुएला के लिए खोज एवं बचाव दल के साथ मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री जर्मी लेविन ने कहा कि एक विशेष आपदा राहत टीम और आपातकालीन टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संकट की घड़ी में वेनेजुएला की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्टें चिंताजनक हैं। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए आवश्यक संसाधन तथा क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
भूकंप से इमारत को हुए गंभीर नुकसान की वजह से वेनेज़ुएला का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। भूकंप के बाद हवाई अड्डे से सामने आए वीडियो में लोग भागते हुए दिखाई दिए हैं। एयरपोर्ट की इमारत को काफी नुकसान हुआ है।
वेनेजुएला में तेज भूकंप आना आम बात नहीं है लेकिन इस भूकंप से काफी ज्यादा तबाही हुई है। राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया है कि बुधवार को आए शुरुआती भूकंपों के बाद से वेनेज़ुएला में 20 झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके देश के उत्तरी तट- ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कॉन हैं।
ब्राजील के अमेजन इलाके में मनाउस, बेलेम और माकापा में इमारतों को खाली कराया गया है। भूकंप के झटके कोलंबिया के कैरिबियन और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी महसूस किए गए, लेकिन किसी नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। कोलंबियाई मैरीटाइम अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि देश के कैरिबियन तट पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
