Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिरसा में पिता ने बेटे को मारी 6 गोलियां! जमीन विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या, जीजा भी आरोपी

हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पिता जलविंदर सिंह और जीजा गुरजंट सिंह समेत अन्य लोगों पर लगाया है।बताया जा रहा है कि जसवंत और उसके पिता के बीच 3 एकड़ जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

मृतक की पत्नी जश्नप्रीत कौर के मुताबिक, तड़के करीब 4 बजे गुरजंट सिंह 5-6 लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों के हाथों में तलवार और अन्य हथियार थे तथा चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था।जश्नप्रीत का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कमरे में गए और जसवंत पर गोलियां चला दीं। जसवंत को सिर, छाती और पेट में कुल 6 गोलियां लगीं।

जसवंत सिंह की शादी करीब 6 साल पहले जश्नप्रीत कौर से हुई थी। उनका 5 साल का बेटा अरमान है, जबकि जश्नप्रीत 8 महीने की गर्भवती है। वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक की पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version