Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 बच्चों का पिता लापता: लोन पर लिए थे पैसे, रोते हुए पत्नी को किया फोन

रोहतक के डेयरी मोहल्ला निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। 2 बच्चों का पिता घर से दुकान पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। युवक लोन भी ले रखा था। वहीं बाद में जब पत्नी से फोन पर बातचीत हुई तो वह रोते हुए ही सुना। हालांकि उसके बाद फोन पर कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के डेयरी मोहल्ला निवासी अंजली ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके पति करीब 27 वर्षीय राहुल रोहतक के किला रोड स्थित कपड़े की दुकान में काम करता है। 25 अप्रैल को राहुल सुबह करीब 10 बजे घर से काम करने के लिए गया था। इसके बाद दुकान से फोन आया कि राहुल दुकान में नहीं पहुंचा और ना ही वापस घर लौटा।

अंजली ने बताया कि उसके पति ने फाइनेंस पर कुछ रुपए लिए हुए थे। वे रुपए मांगने के लिए भी आते थे। उसका पति लापता होने के बाद कोई भी पैसे नहीं मांगने आया। वहीं उसके पति का दो बार फोन आया। फोन पर बात करते हुए उसके पति रो रहे थे, लेकिन यह नहीं बताया कि वे कहां पर है। वे किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से बात कर रहे थे। लेकिन उनके पति का कोई सुराग नहीं लग पाया तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि राहुल के लापता होने का केस दर्ज किया गया है। जो घर से दुकान जाने की बात कहकर गया था और वापस नहीं लौटा। उसे तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के चौकी-थानों में भी इसकी शिकायत दे दी। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

Exit mobile version