Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के पार्क में मृत मिला 2 बच्चों का पिता: जांच में जुटी पुलिस, नशे का था आदी

रोहतक के माता दरवाजा स्थित एक पार्क में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का का आदि था और नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। मृतक की पहचान रोहतक के गांव घिलौड़ करीब 35 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। जो दो बच्चों के पिता थे।

पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली कि माता दरवाजा पार्क में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक नरेश कई दिनों से यहां घूम रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में बताया कि उन्होंने नरेश को यहां पर घूमता हुआ देखा था। साथ ही नशे का आदि भी था। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगा।

एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतक नरेश की मां बीरमती के बयान दर्ज किए हैं। बयानों में बताया कि नरेश नशे का आदी था। जिसके बाद नरेश का शव पार्क में पड़ा हुआ मिला है। जिसका पोस्टमार्टम करवाया जाए। बयान के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version