Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म: सास को बताया तो बोली- बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है; पति ने भी नहीं दिया साथ

हरियाणा के पानीपत जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले की पॉश सोसायटी यमुना एन्क्लेव में रहने वाली दिल्ली निवासी 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में यमुना एनकलेव पानीपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी। उसका ससुर अकसर कोई न कोई बहाना बनाकर उसके करीब जाने की कोशिश करता रहता था।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर 2021 को पति किसी काम से दिल्ली गए थे। घर पर सास व ननद थी। उक्त रात को बहू को करीब 1 बजे रसोई में पानी पीने जा रही थी। इसी दौरान ससुर भी रसोई में आ गया और पीछे से पकड़ लिया। ससुर ने जबरदस्ती गलत नीयत से छाती पर हाथ मारा। फिर खींचकर ड्राइंग रूम में ले गया, जहां उसे सोफे पर पटक दिया। इसके बाद ससुर ने मुंह दबा दिया और छेड़छाड़ करते हुए कपड़े उतारने लगा। चिल्लाने पर ससुर ने उसे छोड़ दिया।

जब उसने इस बारे में सास और ननद को बताया तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया। सास ने तो यहां तक कह दिया कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। यही बात पति को बताई तो उसने इन बातों पर यकीन नहीं किया। पति ने इन बातों को सुनने के बाद पीड़िता से मारपीट भी की। पति और सास-ननद के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वह परेशान हो गई और मायके चली गई। मायके आकर परिजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ IPC की धारा 376 व छेड़छाड़ करने की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version