Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ससुर ने विधवा बहू के साथ की छेड़छाड़; फाड़े कपड़े, की मारपीट; अपने संग शादी करने की रखी मांग– मामला दर्ज

रोहतक में रिश्तों को तार तार कर देने का मामला सामने आया है जहां एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू के साथ छेड़खानी की। यहां तक कि पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगा। जब बहू ने चिल्लाना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़िता ने कहा कि उसका ससुर कहता है कि या तो तू शादी कर ले या फिर दूसरी को लेकर आऊंगा।

मिली जानकारी के अनुसार रोहतक की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। उसके पति की मौत 27 अप्रैल 2022 को एक ट्रेन एक्सीडेंट में हो गई थी। अब वह अपने ससुराल में रहती है। उसके ससुर भी उनके साथ घर पर ही रहते हैं। जो उस पर गंदी नजर रखता है।

बहू ने बताया कि उसकी सास की मौत 1 दिसंबर 2017 को हो चुकी है। फिलहाल वह और उसके ससुर घर रहते हैं। वह प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करती है। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वह बार-बार मना करती रही। इसकी सूचना अपने मायके में दी और माता-पिता को बुलाया।जब वह घर पर काम के लिए गई तो उसका ससुर भी पीछे से आ गया। ससुर ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। यही नहीं ससुर ने अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने बचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया तो लकड़ी काटने के औजार से मारने की कोशिश की। गली में खड़े लोगों ने उसे बचाया।

पीड़ित महिला इसकी शिकायत लेकर शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाने पहुंची, लेकिन रात को उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। जिसके बाद रविवार पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिवाजी कॉलोनी के एसआई बजेसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version